3 अगस्त 2015 - 08:22
ईरान के परमाणु कार्यक्रम से चिंतित फ़ार्स की खाड़ी के देशों का डर कम करने की कोशिश।

अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी फ़ार्स की खाड़ी के देशों के विदेश मंत्रियों से विचार विमर्श के लिए क़तर की राजधानी दोहा की यात्रा पर हैं।

अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी फ़ार्स की खाड़ी के देशों के विदेश मंत्रियों से विचार विमर्श के लिए क़तर की राजधानी दोहा की यात्रा पर हैं।
केरी की दोहा यात्रा का उद्देश्य, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बनने वाली सहमति से चिंतित फ़ार्स की खाड़ी के देशों के भय को कम करने का प्रयास बताया जा रहा है। क़ाहिरा की यात्रा के बाद, केरी रविवार की रात दोहा पहुंचे। याद रहे कि अमरीका ने 2011 की जनक्रांति के बाद, मिस्र के साथ अपनी सामरिक वार्ता बंद कर दी थी, जिसे केरी की क़ाहिरा यात्रा के दौरान पुनः शुरू किया गया है। क़ाहिरा में केरी ने एक बार फिर ईरान और गुट पांच धन एक के बीच,  बनने वाली परमाणु सहमति का बचाव किया। केरी का कहना था कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगर वियना सहमति का पूरी तरह पालन किया जाएगा तो मिस्र और इलाक़े के दूसरे देश पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हो जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि क़तर की अपनी यात्रा के दौरान भी जॉन केरी परमाणु समझौते से भयभीत फ़ार्स की खाड़ी के देशों के अधिकारियों के भय को कम करने का प्रयास करेंगे।